Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeNewsकोल्हुआकला में चल रहे महायज्ञ के समापन पर दोगोला सांस्कृतिक कार्यक्रम का...

कोल्हुआकला में चल रहे महायज्ञ के समापन पर दोगोला सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, पूर्व विधायक ने किया उद्घाटन

बरही प्रखंड अंतर्गत ग्राम कोल्हुआकला में श्री श्री 108 श्री दुर्गा प्राण प्रतिष्ठा शतचंडी महायज्ञ सह रुद्र यज्ञ के समाप्ति पर आयोजित दुगोला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन संयुक्त बिहार में रहे मंत्री सह पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव समेत अन्य समाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्त्ताओ के साथ फीता काटकर किया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव ने कहा कि दोगोला जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम ऐसे आयोजन पर बहुत ही महत्वपूर्ण है, इससे आपसी एकता एवं सद्भावना बनती है। उन्होंने कहा कि गीत संगीत सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं बल्कि यह हमारी सांस्कृतिक विरासत है और इसे बचाए रखने की जरूरत है। ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम करने से लोगों का मनोरंजन बढ़ता है, साथ ही साथ वातावरण शुद्ध रहता है। वहीं भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर ने कहा कि दुगोला में गीत संगीत के माध्यम से लोक संगीत की परंपरा कायम रहती है। इससे सामाजिक समरसता को बढ़ावा मिलता है।

मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर, भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रमंडल प्रभारी किशुन यादव, मुखिया प्रतिनिधि टेकलाल यादव, विजय यादव, भाजपा नेता एवं पंसस प्रतिनिधि मणिलाल यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी मंगलदेव यादव, भाजपा पूर्वी मंडल अध्यक्ष बंधन यादव,राष्ट्रीय यादव सेना के विनोद यादव, राष्ट्रीय यादव सेना के जिलाध्यक्ष रवि यादव, भाजपा युवा नेता रितेश गुप्ता, राष्ट्रीय यादव सेना के संजय यादव, युवा भाजपा नेता राष्ट्रीय यादव सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्णा यादव, पंसस प्रयाग यादव, भाजपा नेता प्रभु यादव, शिबू यादव, डीलो पासवान, पप्पू खान, किशोर यादव, बिरेन्द्र यादव, सहित हज़ारों लोग मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular