Friday, January 30, 2026
HomeIndiaहजारीबाग यूथ विंग के अध्यक्ष की फोन की घंटी बजते ही..... समस्त...

हजारीबाग यूथ विंग के अध्यक्ष की फोन की घंटी बजते ही….. समस्त पदाधिकारी हुए गौ माता की सेवा में तत्पर

हजारीबाग यूथ विंग के अध्यक्ष की फोन की घंटी बजते ही….. समस्त पदाधिकारी हुए गौ माता की सेवा में तत्पर

डेमोटांड़ में रोड पर अस्वस्थ रूप से गौ माता की सूचना प्राप्त हुई।

माननीय सेवा के लिए सदैव तत्पर है यूथ विंग :– चंद्र प्रकाश जैन।

संबंधित चिकित्सकों को बहुत-बहुत आभार :– लखन खण्डेलवाल।

हजारीबाग।

प्रचंड गर्मी में जहां एक और लोग अपने घरों में कैद हो रहे है। सन्नाटे सड़कों पर तेज रफ्तार से वाहनों का आवागमन प्रारंभ है। इसी बीच शनिवार को हजारीबाग यूथ विंग के अध्यक्ष लखन खंडेलवाल को डेमोटांड़ स्थित बीच रोड पर गौ माता की अस्वस्थ होने की सूचना प्राप्त हुई जिसके उपरांत यूथ विंग के समस्त पदाधिकारी गौ माता की सेवा में तत्पर हो गए। संबंधित चिकित्सकों को गौ माता के अस्वस्थ की जानकारी दी गई जिसके उपरांत अजीत कुमार कुशवाहा नामक व्यक्ति डेमोटांड़ स्थित अस्वस्थ गौ माता के समक्ष पहुंचे। मौके पर इलाज के उपरांत गौ माता को गौशाला भेज दिया गया। बताया जाता है कि हजारीबाग यूथ विंग सदैव सामाजिक कार्यों में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करता है। चाहे वह गौमाता से संबंधित हो,किसी व्यक्ति को रक्त से संबंधित हो यह कोई अन्य सेवा सभी में सदैव तत्पर नजर आता है।

IMG 20230610 WA0067

हजारीबाग यूथ विंग के संरक्षक चंद्रप्रकाश जैन ने कहा कि मानवीय सेवा के लिए यूथ विंग सदैव तत्पर हैं। गौ माता को इलाज के उपरांत गौशाला भेज दिया गया। ऐसी सेवा से यूथ विंग के समस्त पदाधिकारियों को काफी प्रसन्नता मिलती है।

अध्यक्ष लखन खंडेलवाल ने बताया कि फोन के माध्यम से गौ माता की अस्वस्थ की सूचना दी गई। जिसके बाद यह सूचना यूथ विंग के समस्त पदाधिकारियों को दिया जिसके बाद गौ माता का इलाज हो गया संबंधित चिकित्सकों को बहुत-बहुत आभार।

RELATED ARTICLES

Most Popular