Monday, March 23, 2026
HomeBreaking Newsदहेज उन्मूलन समिति की वार्षिक महासभा 13,14 एवं 15 अप्रैल को

दहेज उन्मूलन समिति की वार्षिक महासभा 13,14 एवं 15 अप्रैल को

कान्हाचट्टी: दहेज उन्मूलन समिति क्षत्रिय महासभा उतरी छोटानागपुर की बैठक आगामी 13 14 एवं 15 अप्रैल को हजारीबाग जिले के कटकमसांडी प्रखंड के कंसार में आयोजित की गई है। बैठक में चतरा हजारीबाग रामगढ़ एवं कोडरमा जिले के हजारों की संख्या में क्षत्रिय समाज के लोग उपस्थित होंगे।

उक्त आशय की जानकारी देते हुए सभापति गोपाल सिंह ने कहा कि आगामी 13 14 एवं 15 अप्रैल 2022 को कंसार में क्षत्रिय महासभा की वार्षिक सम्मेलन आयोजित की गई है। जिसमें ऊपर वर्णित सभी जिलों के सभी परगनाओ के क्षत्रिय बंधुओं से आग्रह है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में उक्त सम्मेलन में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं। श्री सिंह ने कहा कि बैठक में समाज में व्याप्त कई बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि 13 अप्रैल को 9:00 बजे से कार्यक्रम शुरू किया जाएगा एवं 15 अप्रैल को सभा की समाप्ति होगी।

समिति के सभी वरीय अधिकारियों पदाधिकारियों एवं समाज के गणमान्य लोगों से आग्रह किया है कि 13 अप्रैल को 8:00 बजे तक कार्यक्रम स्थल पर पहुंच कर कार्यक्रम को सफल बनाने में समाज के को मदद करें।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular