Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeNewsगांवा में आंगनवाड़ी सेविका संघ की बैठक आयोजित, लिए गए कई निर्णय

गांवा में आंगनवाड़ी सेविका संघ की बैठक आयोजित, लिए गए कई निर्णय

गावां, गिरिडीह: गावां प्रखंड मुख्यालय के बाहर रविवार को आंगनबाड़ी सेविका संघ प्रखंड शाखा का बैठक का आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष संजू देवी एवं संचालन आरती देवी ने की। बैठक में मुख्य रूप से संघ के जिलाध्यक्ष देवंती देवी, जिला सचिव अंशुलता स्वरूप एवं कोषाध्यक्ष रेखा मंडल उपस्थित हुई।

बैठक के संबंध में जिला अध्यक्ष देवंती देवी ने बताया कि हम लोग संघ के द्वारा विशेष चर्चा कर रहे हैं और स्थानीय सरकार जो ऑनलाइन तरीके से पोषण ट्रैकर में काम करने का निर्देश दे रही है जिसका हम लोग घोर विरोध कर रहे हैं क्योंकि ना ही सरकार हम लोगों को काम करने हेतु कोई मोबाइल दे दिया है और ना ही सरकार के द्वारा कोई भी इलेक्ट्रिकल उपकरणों का सहयोग दिया गया है जिससे कारण हम लोगों को काम करने में बहुत समस्याएं हो रही है।

उन्होंने बताया कि हम लोगों का मानदेय भी कई माह से रुका हुआ है जिससे हम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वही स्थानीय पदाधिकारी भी काम से हटाने का धमकी देते है जो न्यायसंगत नही है। स्थानीय सरकार से मांग करते हुए कहा कि मानदेय जल्द से जल्द दिया जाए और हम लोगों को ऑनलाइन कार्य करने हेतु सुविधा उपलब्ध कराया जाए उसके बाद हम सभी सेविका बहने काम करने को हेतु तैयार हैं। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष संजू देवी, सेविका गुलशन आरा, ज्योति देवी, सुनीता देवी, चमेली देवी आदि दर्जनों की संख्या में सेविकाएं उपस्थित थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular