Saturday, January 17, 2026
HomeIndiaभाजपा संगठन महापर्व लेकर आवश्यक बैठक हुई संपन्न

भाजपा संगठन महापर्व लेकर आवश्यक बैठक हुई संपन्न

  • बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के भाजपा मंडल कार्यकर्ताओं की हुई बैठक 7 से 12 मार्च तक होगी मंडल अध्यक्ष की चुनाव

सुनील कुमार ठाकुर,हजारीबाग: बड़कागांव:-भारतीय जनता पार्टी की बैठक टैक्सी स्टेट स्थित पूर्व जिप सदस्य बादल जैसवाल के घर में किया गया जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष आदित्य सोनी व संचालन केरेडारी,मंडल अध्यक्ष कर्मचारी साव ने किया।

बैठक बड़कागांव,विधानसभा क्षेत्र,मंडल, उरीमारी,बड़कागांव मंडल एवं, केरेडारी कि संयुक्त बैठक हुई जिसमें मुख्य अतिथि जिला सदस्य प्रभारी विनोद सिंह हजारीबाग जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह जिला सदस्यता सह प्रभारी पूर्व जिला अध्यक्ष टुन्नू गोप उपस्थित थे।

बैठक में मुख्य रूप से बूथ कमेटी गठित करने एवं मंडल अध्यक्ष चुनाव से संबंधित चर्चा की गई वही 5 मार्च तक बूथ कमेटी गठित करने का निर्देश दिया गया तथा 7 मार्च से 12 मार्च के बीच मंडल अध्यक्ष का चुनाव संपर्क करने का निर्देश दिया गया।

IMG 20250304 WA0001 scaled

मुख्य अतिथि विनोद सिंह ने चुनाव महापर्व पर चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं से प्राथमिक सदस्यता सक्रिय सदस्य बूथ कमेटी के गठन संबंधित जानकारी लिया बैठक में सदस्यता सह प्रभारी टुकेश्वर प्रसाद बड़कागांव मंडल महामंत्री नर्सिंग प्रसाद जिला मंत्री नारायण प्रसाद जिला उपाध्यक्ष दामोदर सिंह उमेश दागी जुगनू सिंह केरेडारी,युवा मोर्चा उपाध्यक्ष सुनील कुमार ठाकुर, मूलचंद साव पूर्व मंडल अध्यक्ष बालगोविंद सोनी, महिला मोर्चा अध्यक्ष अनीता देवी सविता देवी राजकिशोर राणा, नारायण यादव,सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular