Saturday, February 21, 2026
HomeIndiaibis एरोसिटी में निखिता गांधी और अक्षथ आचार्य के साथ लाइव म्यूजिक...

ibis एरोसिटी में निखिता गांधी और अक्षथ आचार्य के साथ लाइव म्यूजिक की शानदार शाम

नई दिल्ली: आईबिस (ibis) न्यू दिल्ली एरोसिटी ने हाल ही में 22 नवंबर, 2024 को एक शानदार आईबिस म्यूजिक कार्यक्रम की मेजबानी की। इस कार्यक्रम में मीडिया प्रोफेशनल, कॉर्पोरेट लीडर्स, इन्फ्लुएंसर्स और संगीत प्रेमी एक साथ इकठ्ठा हुए। इस कार्यक्रम में म्यूजिक (संगीत) और कल्चरल इंगेजमेंट (सांस्कृतिक जुड़ाव) के माध्यम से कनेक्शन को बढ़ावा देकर यादगार अतिथि अनुभव बनाने के लिए आईबिस की प्रतिबद्धता का जश्न मनाया गया।

शाम की शुरुआत उभरते सितारे अक्षथ आचार्य के मनमोहक परफोर्मेंस से हुई। उनकी आकर्षक ऊर्जा और डायनामिक प्लेटफ़ॉर्म प्रजेंस ने संगीत की एक यादगार रात की शुरुआत की। मेहमानों ने उनकी शानदार आवाज़ में गानों का लुत्फ़ उठाया। अक्षथ के बाद मुख्य आकर्षण निखिता गांधी पर रहा, उन्होंने अपने चार्ट-टॉपिंग हिट सॉंग और भावपूर्ण धुनों से भरपूर एक शानदार परफोर्मेंस दिया। दर्शकों से जुड़ने की उनकी क्षमता ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

ibis एरोसिटी

यह कार्यक्रम आईबिस के उस मिशन को दर्शाता है जिसमे सभी के लिए एक स्वागत योग्य स्थान सुनिश्चित करने का प्रयास होता है, जहाँ समकालीन कलाकार और जीवंत सामाजिक अनुभव एक साथ सहजता से आते हैं। म्यूजिक इस ब्रांड के लिए एक प्रमुख जुनून है, क्योंकि यह विभिन्न संस्कृतियों और पृष्ठभूमियों से लोगों को एक साथ लाने की क्षमता रखता है। मेहमानों ने विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया, जिन्होंने शाम के माहौल को और भी बेहतर बना दिया। लाइव म्यूजिक ने कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए।

आईबिस और आईबिस स्टाइल्स इंडिया के डायरेक्टर ऑफ़ ऑपरेशंस तेजस जोस ने कहा, “आईबिस न्यू दिल्ली एरोसिटी में हमारे आईबिस म्यूजिक इवेंट के लिए जुनूनी लोगों की भीड़ देखना वाकई प्रेरणादायक रहा। संगीत लोगों को एक साथ लाने का एक शानदार तरीका है, और यह कार्यक्रम इस बात का एक आदर्श उदाहरण था कि कैसे खुशी के पलों को साझा किया जा सकता है। आईबिस में हम मेहमानों को ऐसे अनुभव प्रदान करने के लिए समर्पित हैं जो जुड़ाव को प्रेरित करते हैं और अपनेपन की भावना को बढ़ावा देते हैं। इस कार्यक्रम ने सुलभ, गुणवत्तापूर्ण आतिथ्य के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को खूबसूरती से दर्शाया। हम कला का समर्थन जारी रखने और बाईब्रेंट स्पेसेस (जीवंत स्थान) बनाने के लिए उत्साहित हैं ताकि ऐसे स्थानों पर प्रतिभा और रचनात्मकता पनप सके।”

यह कार्यक्रम मेहमानों के लिए यादगार शाम बन गयी। इस कार्यक्रम से आईबिस न्यू दिल्ली एरोसिटी की भूमिका एक सामाजिक केंद्र और वास्तविक, जीवंत अनुभवों के लिए गंतव्य के रूप में मजबूत हुई, जहाँ संगीत, जुड़ाव और आराम मिलते हैं। आईबिस 79 देशों में 2,500 होटलों के साथ सभी के लिए आरामदायक और गुणवत्तापूर्ण नाइट स्टे सुलभ बनाने में अग्रणी होटल ब्रांड है। आईबिस ब्रांड के तहत वर्तमान में भारत में 21 होटल संचालित होते है

RELATED ARTICLES

Most Popular