Saturday, January 17, 2026
HomeBusinessजन संग्रह धन संग्रह कार्यक्रम को लेकर आजसू कार्यकर्ताओं ने की बैठक

जन संग्रह धन संग्रह कार्यक्रम को लेकर आजसू कार्यकर्ताओं ने की बैठक

बड़कागांव: जन संग्रह-धन संग्रह कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु आजसू पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष गौतम वर्मा की अध्यक्षता में बादम में उनके आवास में बैठक किया गया। बैठक का संचालन प्रखंड सचिव मनोज दांगी ने किया।

बैठक में मुख्य रूप से आगामी 7 मार्च 31 मार्च तक चलने वाले जन संग्राह-धन संग्रह कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर मंथन किया गया। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष गौतम वर्मा ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व के द्वारा चलाए जाने वाले इस कार्यक्रम को हम लोगों को जी तोड़ मेहनत कर सफल बनाना है यह कार्यक्रम में एक लाख सक्रिय सदस्य एवं 10 लाख साधारण सदस्य बनाने का लक्ष्य है।

जिसमें अकेले बड़कागांव प्रखंड से 10000 सदस्य बनाया जाएगा। मौके पर मुख्य रूप से आजसू पार्टी के केंद्रीय सदस्य संदीप कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष सुरेश गिरी, अनुसूचित जाति के जिला महासचिव नागेश्वर तुरी, अनुसूचित जाति के प्रखंड अध्यक्ष कुलेश्वर राम, जिला कार्यकारिणी सदस्य रामेश्वर महतो, कामेश्वर महतो, राजा खान, सुरेश कुमार दांगी, भीमदेव प्रसाद सहित अन्य मौके पर मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular