Sunday, January 18, 2026
HomeBreaking Newsअडाणी फाउंडेशन ने 280 ग्रामीणों के बीच बांटा कंबल

अडाणी फाउंडेशन ने 280 ग्रामीणों के बीच बांटा कंबल

बड़कागांव अडाणी फाउंडेशन की ओर से सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को गाली प्राथमिक विद्यालय में ग्रामीणों के बीच कंबल का वितरण किया गया। 280 जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। इस कंपकंपाती ठंड में कंबल पाकर ग्रामीण बेहद खुश नजर आए।

इस अवसर पर अदाणी गोंडुलपारा कोयला खनन परियोजना के अधिकारियों ने कहा कि आने वाले समय में अडाणी फॉउंडेशन की ओर से इलाके के ग्रामीणों के लिए कई तरह के सामाजिक कार्य किए जाएंगे। ग्रामीणों के लिए हेल्थ चेक अप कैंप लगाया जाएगा ताकि सभी के स्वास्थ्य की मुफ्त जांच हो सके। कैंप में बुजुर्गों और महिलाओं के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular