Monday, March 2, 2026
HomeNewsएसीबी टीम ने पंचायत सेवक को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

एसीबी टीम ने पंचायत सेवक को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

सुनिल कुमार: बरही एसीबी हज़ारीबाग की टीम ने बड़कागांव प्रखण्ड के चंदौल पंचायत के पंचायत सचिव अशोक नारायण तिवारी को 5 हज़ार रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा।

बताया जाता है की चन्दोल पंचायत निवासी जितेंद्र राम पिता तुलसी रजवार के शिकायत पर एसबी ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

मामला यात्री शेड निर्माण योजना को लेकर पंचायत सेवक अशोक नारायण चौधरी ने अस्सी हजार रुपए पेमेंट करवाने के नाम पर 5 हज़ार रुपये घुस की मांग की थी मामले की सत्यता जांचने के बाद एसीबी की ट्रेप टीम के द्वारा घुस लेते रंगेहाथों पंचायत सचिव को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ़्तारी के साथ ही एसीबी की टीम ने पंचायत सेवक को अपने साथ हज़ारीबाग ले गई।

RELATED ARTICLES

Most Popular