Sunday, March 30, 2025
Google search engine
HomeNewsभगहर में पत्थरों से कुचल कर एक युवक की हत्या, जाँच में...

भगहर में पत्थरों से कुचल कर एक युवक की हत्या, जाँच में जुटी पुलिस

चौपारण: भगहर पंचायत के परसातरी नदी में अगले सुबह पत्थरों से कुचला शव देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान रामविलास भुइयां लगभग 55 वर्ष पिता दुकानी भुइयां ग्राम अम्बातरी भुइयाँ टोली के रुप में हुई। मिली जानकारी के अनुसार मूर्ति विसर्जन के बाद मृतक घर नहीं लौटा।

मंगलवार को उसका शव ग्राम परसातरी के ढाढ़र नदी के श्मशान घाट में पड़ा मिला हो हल्ला के बाद घटना स्थल पर पहुँचे पंचायत के लोगों ने शव को देखा तो पता चला कि मृतक की हत्या निर्ममता पूर्वक किया गया है।

मृतक को पत्थरों से कुचल-कुचल कर मारा गया है। घटना की सूचना चौपारण थाना को दिया गया। घटना स्थल पर पहुँचे थाना प्रभारी स्वपन कुमार महतो ने शव को कब्जे में लेकर चौपारण थाना ले आया।

हत्या का मामला दर्ज करते हुए चौपारण पुलिस मामले के जाँच पड़ताल में जुट गई है। घटना के संदर्भ में चौपारण थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृश्या में हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। मामले का जांच पड़ताल किया जा रहा है। जांचोपरांत ही कुछ कहा जा सकता है। इधर संदेह के आधार पर चौपारण पुलिस ने कुछ लोगों को पूछताछ के लिए चौपारण थाना लाया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular