Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeNewsगिरिडीह: बिरनी में झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यालय का किया गया उद्धघाटन

गिरिडीह: बिरनी में झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यालय का किया गया उद्धघाटन

बिरनी/गिरिडीह (सब्बा अहमद): बिरनी प्रखंड मुख्यालय के समीप मंगलवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM)कार्यालय का उद्घाटन किया गया। उद्धघाटन में बिरनी प्रखंड क्षेत्र से लगभग सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। मुख्य अतिथि संजय सिंह अपने हाथों से फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन कियें।

jmm office

इस अवसर पर जिला के कई पदाधिकारियों की भी उपस्थिति रही। जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा गया कि लोगों के जन समस्याओं के मुद्दों को लेकर पार्टी का बिरनी प्रखंड में कार्यालय नहीं था, जिसे मंगलवार को विधिवत उद्घाटन किया गया। ताकि गरीब-गुरबो के जन समस्याओं को सुनकर समाधान किया जा सके।

राज्य सरकार द्वारा कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जन-जन तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। तत्काल जो समस्या है उसका समाधान हो ऐसा प्रयास किया जा रहा है, जो भी समस्याएं बची होगी उसे तत्काल हम लोग प्रखंड में रहकर उसका समाधान कराएंगे। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न पार्टियों को छोड़कर दर्जनों कार्यकर्ताओं ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) का दामन थामा, शामिल हुए कार्यकर्ताओं को माला पहनाकर पार्टी में स्वागत किया और कहा कि अपेक्षा करता हूं हमारी पार्टी की लोकप्रियता बढ़ी है। आगे आने वाले दिनों में और कार्यकर्ताओं के जुड़ने का सिलसिला जारी रहेगा।

मुख्य रूप से बिरनी प्रखंड अध्यक्ष मजीद अंसारी, गौरव कुमार, असगर अंसारी, अर्जुन कुमार मंडल, राजू अंसारी, कृष्ण मुरारी प्रसाद, फागु मांझी, महबूब अंसारी, द्वारिका मंडल, मनोहर मंडल, मुस्लिम अंसारी, अमरुल अंसारी, समीम अंसारी, इजरायल अंसारी, इब्राहिम अंसारी, अकबाल अंसारी, करू यादव, मुमताज अंसारी, आर्यन कुमार यादव, कैलाश यादव साथ ही कई महिला पुरूष उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular