Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeLatestचलकुशा प्रखंड में मुखिया प्रत्याशियों ने किया नामांकन

चलकुशा प्रखंड में मुखिया प्रत्याशियों ने किया नामांकन

चलकुशा:- प्रखण्ड अंतर्गत पंचायत मसकेडीह से मुखिया प्रत्याशी के लिए आज जुवेदा खातुन पति इसलाम अंसारी, जैनव खातुन पति अख्तर अंसारी, अलगडीहा पंचायत से ममता देवी पति सुनिल दास, सेवा टांड पंचायत से असमा खातुन पति सलीम अंसारी, खरगू पंचायत से ललीता देवी पति सीताराम पंडित सभी ने अपना-अपना नामांकन प्रखण्ड मुख्यालय, चलकुशा में कराया।

इसलाम अंसारी ने कहा कि मसकेडीह पंचायत की समस्त जनता के समर्थन से अपना पत्नी जुवेदा खातुन को मुखिया का चुनाव लड़ा रहा हूँ। यह चुनाव मेरा नहीं है बल्कि यह चुनाव पूरे पंचायत की जनता का चुनाव है।

इसलाम अंसारी एवं सलीम अंसारी दोनों पूर्व में अपने-अपने पंचायत में पंचायत समिति सदस्य के रूप में जनता का सेवा कर चुके हैं। जैनव खातुन ने कहा है मसकेडीह पंचायत की जनता मुझे एक मौका दें। सबका साथ सबका विकास के साथ काम करूंगी।

ललीता देवी ने कहा कि खरगू पंचायत की जनता मुझे एक मौका देती हैं तो में पंचायत के समस्त जनता को साथ-साथ मिलकर जनता के हित में काम करूंगी। वहीं ममता देवी ने बताया कि इससे पहले हमारे ससुर भुनेश्वर दास भी पांच साल अलगडीहा पंचायत में मुखिया के रूप में जनता का सेवा कर चुके हैं और इस बार जनता मुझे मौका दिया तो में महिलाओं को मान सम्मान दिलाने और महिलाओं को आगे लाने का काम करूंगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular