Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeLatestपूर्व विधायक ने झांकी का किया उदघाटन, अखाड़ा पहुँच राम भक्तों का...

पूर्व विधायक ने झांकी का किया उदघाटन, अखाड़ा पहुँच राम भक्तों का बढ़ाया मनोबल

चौपारण: श्री श्री 108 चैत्र रामनमवी पूजा समिति द्वारा पिपरा द्वारा नवमी के पावन अवसर पर निकले गए झांकी का बतौर मुख्यातिथि पहुँच कर बरही के पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव ने स्थानीय मुखिया बबीता देवी, मुखिया संघ अध्यक्ष राजदेव यादव, जीप सदस्य रामस्वरूप पासवान, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेश कुमार साव आदि के उपस्थिति में फीता काटकर शुभारंभ किया।

वही पूर्व विधायक ने समिति अध्यक्ष श्याम रौशन, सचिव किशोर साव, उपाध्यक्ष योगेन्द्र कुमार आदि को भगवा वस्त्र देकर सम्मानित किया। इससे पहले पूर्व विधायक ने प्रखण्ड के भिन्न अखाड़ो में पहुँच कर रामभक्तों का मनोबल बढ़ाया।

इस दौरान भूषनडीह, चौपारण, ताजपुर, ब्लॉक मोड़, दादपुर आदि स्थानों पर निकाले गए झांकी में सम्मिलित हुए। बजरंग क्लब दादपुर में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक के साथ बरही एसडीओ पूनम कुजूर, डीएसपी नाजीर, बीडीओ प्रेमचंद सिन्हा, सर्किल इंस्पेक्टर रोहित सिंह, पूर्व थाना प्रभारी नितिन कुमार सिंह, आदि को पगड़ी देकर स्वागत किया गया।

कार्यक्रम का संचालन दादपुर मुखिया प्रतिनिधि अरविंद सिन्हा ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक ने कहा कि बरही व चौपारण पुलिस प्रशासन की रामनवमी को लेकर तत्परता बधाई के पात्र है। पूर्व विधायक ने शायराना अन्दाज़ में कहा ‘राम नाम अति मीठा है, कोई गा के देख ले’ आ जाते है प्रभु श्रीराम, कोई बुला के देख ले बोलो जय श्री राम’ प्रभु श्रीराम का जीवन मर्यादा व आदर्श के प्रतीक है।

RELATED ARTICLES

Most Popular