Sunday, December 7, 2025
HomeBreaking News...तैयारियां पूरी, बड़ा बाजार यूथ विंग द्वारा रामनवमी के दिन 251 किलो...

…तैयारियां पूरी, बड़ा बाजार यूथ विंग द्वारा रामनवमी के दिन 251 किलो लड्डू बांटे जाएंगे!

Hazaribagh News: मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जन्म उत्सव रामनवमी के पावन पर्व पर यहां पूरा हजारीबाग राम माय रहेगा तो वही बड़ा बाजार यूथ विंग के द्वारा रामनवमी 10 अप्रैल 2022 दिन रविवार को सुबह 09 बजे से बड़ा बाजार चौक के सत्यनारायण मंदिर के समीप 251 किलो लड्डू का वितरण किया जाएगा जिसकी तैयारी पूरी कर ली गई है, ढोल नगाड़ों के साथ प्रभु श्री राम को 11 किलो की एकमात्र लड्डू से भोग लगाया जाएगा। जिसके पश्चात सभी राम भक्तों एवं आम जनमानस के बीच लड्डू महाभोग का वितरण किया जाएगा।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ समाजसेवी एवं कई गणमान्य लोग की उपस्थिति रहेगी।

कार्यक्रम को विशेष सफल बनाने में संरक्षक भैया अभिमन्यु प्रसाद, महासचिव चंद्रप्रकाश जैन, अध्यक्ष विशाल खंडेलवाल, सचिव सह कोषाध्यक्ष अमर जैन विनायका, उपाध्यक्ष रितेश खंडेलवाल, रुचि कुजूर, संजय कुमार डिश, संयोजक विकास केसरी, सहसंयोजक जयनंदन सिन्हा, बिट्टू बिहारी, निखिल खंडेलवाल, सन्नी देव, पीयूष खंडेलवाल, अमिता ताम्बी, बबलू शर्मा, अतिशय जैन सहित कई लोगों का कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान मिल रहा है।

महासचिव चंद्रप्रकाश जैन ने कहा कि कार्यक्रम को लेकर सभी पदाधिकारी एवं रामभक्त अति उत्साहित नजर आ रहे हैं। अध्यक्ष विशाल खंडेलवाल ने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने में महिला सदस्यों का भी विशेष योगदान मिल रहा है। सचिव सह कोषाध्यक्ष अमर जैन विनायका ने कहा कि ढोल नगाड़ा के साथ प्रभु श्री राम को लगाया महाभोग जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular