Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeLatestGiridih News: हिन्दू नववर्ष को लेकर गांवा में निकाली गई भव्य शोभायात्रा

Giridih News: हिन्दू नववर्ष को लेकर गांवा में निकाली गई भव्य शोभायात्रा

Giridih News: गांवा में हिन्दू नववर्ष शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं विश्व हिन्दू परिषद के तत्वाधान में शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा में विभिन्न हिन्दू संगठन व सामाजिक संगठनों के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल होकर गांवा प्रखंड चौक चौराहे का भ्रमण किया। गांवा काली मंडा में सभी एकत्रित होकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। शोभा यात्रा गांवा काली मंडा से शुरू होकर पटना, माल्डा, गद्दर, खरसान आदि गांवों का भ्रमण करते हुए पुनः काली मंडा गांवा पहुंचकर यात्रा संपन्न हुआ।

शोभायात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने जहां हिंदू एकता से संबंधित नारे लगाए। भारत माता की जय एवं जय श्री राम, हर घर भगवा छाएगा, राम राज फिर आएगा, वंदे मातरम् आदि के नारा से पूरा गांवा प्रखंड गुंजायमान हो गया।

शोभा यात्रा के क्रम में शामिल युवा वर्ग थिरकते हुए नववर्ष का जश्न मना रहे थे। युवा हाथ में भगवा झंडा लहराते हुए चल रहे थे जिसे देखने के लिए सड़क के दोनों ओर काफी संख्या में लोग जुटे थे। साथ ही आम जनों को हिंदू नववर्ष की बधाई दी गई। मौके पर विश्व हिंदू परिषद प्रखंड अध्यक्ष भगवान दास बर्नवाल, शुभम भानु, हंसराज पांडे, अजीत पाण्डेय, अजीत शर्मा, विकास रंजन, विकास पाण्डेय, उपेन्द्र स्वर्णकार, जितेन्द्र सिंह, नितेश बर्नवाल आदि सैकड़ों रामभक्त उपस्थित थे।

हिन्दू नव वर्ष को लेकर शोभा यात्रा के दौरान गांवा पुलिस बल रहे तैनात

गांवा में हिन्दू नववर्ष को लेकर शोभा यात्रा निकाला गया था जिसके मद्देनजर प्रशासन ने अपने स्तर पर व्यापक इंतजाम किया गया था। प्रखण्ड के विभिन्न चौक चौराहे पर हर तरफ पुलिस मौजूद थी। मौके पर थाना प्रभारी पिंटू कुमार, संजय सिंह, विश्वनाथ मुर्मू, दीपक सिंह दल बल के साथ मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular