विष्णुगढ़: प्रखंड के एक ट्रक खलासी की मौत महाराष्ट्र के सतारा जिले में हो गई। मृतक मजदूर इमरान अंसारी (22) पिता अब्दुल समद नवादा का रहने वाला था। घटना मंगलवार की देर रात लगभग डेढ़ बजे की है।
बताया जाता है कि वह पुणे के एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में ट्रक के खलासी का काम करता था। सोमवार को पुणे से सामान लोड़कर वह ट्रक के साथ कर्नाटक जा रहा था। इसी दौरान मंगलवार की रात लगभग डेढ़ बजे ट्रक सतारा घाट में सामने से तेज गति से आ रही एक अन्य वाहन से टकरा गई। जिससे खलासी इमरान की मौके पर हीं मौत हो गई।
घटना में चालक पूरी तरह से सुरक्षित बच गया। मृतक घर का बड़ा पुत्र था। घर की माली हालत खराब होने के कारण वह खलासी का काम कर रहा था। वह परिजनों का एकलौता कमाने वाला सदस्य था। हादसे की खबर सुनकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हो गया। इमरान के घर में माता-पिता के अलावा पत्नी व एक साल का दूधमुंहे बेटे पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। कई लोग उनके घर पहुंचकर सांत्वना देने में लगे रहे। उनका शव अभी नहीं पहुंचा है।

