Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeLatestअंजनी अखाड़ा के अध्यक्ष बने सुनील साहू, संरक्षक बने अमित साहू

अंजनी अखाड़ा के अध्यक्ष बने सुनील साहू, संरक्षक बने अमित साहू

बरही पटना रोड स्थित साहू धर्मशाला में बीते संध्या समय महा रामनवमी पर्व को लेकर अंजनी अखाड़ा की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता व संचालन अमित साहू ने किया।

जिसमें पिछले वर्ष पूजा में हुए आय-व्यय खर्च का हिसाब दिया गया। तत्पश्चात इस वर्ष के लिए पूजा कमेटी का चयन किया गया।  जिसमें अध्यक्ष पद के लिए सुनील साहू को सर्वसम्मति से चुना गया।

अध्यक्ष बनने के बाद मौके पर सुनील साहू ने कहा, राम सिर्फ दो अक्षर का नाम नहीं, राम प्रत्येक प्राणी में रमा हुआ है, राम चेतना और सजीवता का प्रमाण है। अगर राम नहीं तो जीवन मरा है।

कण कण में है मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम : सुनील साहू

नई कमेटी में अध्यक्ष सुनील साहू, उपाध्यक्ष राजेश केसरी, पंकज सिंह, संदीप केसरी, सचिव संजय यादव, कोषाध्यक्ष अरुण यादव, सह कोषाध्यक्ष गोलू केसरी, संरक्षक भगवान केसरी, अमित साहू, विनोद साहू, विजय प्रसाद दिनेश साव, मनोज आरा आदि बनाया गया है।

इस अवसर पर विनोद कुमार, नीरज कुमार, सचिन कुमार, चंदन यादव, धर्मेंद्र कुमार, सूरज केसरी, सिक्की जीतू कुमार, संजीत कुमार, संजय कुमार, विक्की कुमार सहित कई अन्य राम भक्त उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular