Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeBusinessस्वामी विवेकानंद पुस्तकालय में प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए स्टडी मैटेरियल उपलब्ध कराएगा...

स्वामी विवेकानंद पुस्तकालय में प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए स्टडी मैटेरियल उपलब्ध कराएगा चाणक्य आईएएस एकेडमी

स्वामी विवेकानंद पुस्तकालय की बैठक में पुस्तकालय विकास पर चर्चा

बरही: स्वामी विवेकानंद पुस्तकालय के सभागार में स्वामी विवेकानंद पुस्तकालय की बैठक हुई। अध्यक्षता सामाजिक कार्यकर्ता रमेश ठाकुर एवं संचालन सचिव कृष्णा प्रजापति ने किया।

बैठक में चाणक्या आईएएस एकेडमी के जेनरल मैनेजर रीमा मिश्रा एवं हज़ारीबाग़ सेंटर हेड मोहन कुमार मुख्य रूप से शामिल हुए। दोनों को बुके देकर स्वागत किया गया। बैठक में पुस्तकालय के विकास पर चर्चा किया गया। उपस्थित लोगों ने पुस्तकालय को बेहतर बनाने एवं प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए स्टडी मैटेरियल की व्यवस्था करने पर जोर दिया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए जीएम रीमा मिश्रा ने कहा कि चाणक्या अपना विजन के साथ आगे बढ़ रहा है। चाणक्या का सपना है कि गांव का बेटा एवं बेटी भी आईएएस, आईपीएस बने। इसके लिए गरीब मेधावी बच्चों को आगे बढ़ाने का काम चाणक्या करेगा।

पुस्तकालय की टीम की अनुसंशा पर गरीब मेधावी बच्चों को फीस में विशेष छूट की व्यवस्था की जाएगी। कहा कि मेधावी बच्चों को उनके मंजिल तक पहुंचाने में आर्थिक बाधा उत्पन्न नही होने दिया जाएगा।

उन्होंने घोषणा की यूपीएससी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए जरूरी आवश्यक स्टडी मैटेरियल की पूरी व्यवस्था चाणक्या आईएएस एकेडमी करेगा। इसके साथ ही समय समय पर चाणक्या के द्वारा बरही में करियर काउंसिलिंग भी कराई जाएगी।

सेंटर हेड मोहन कुमार ने चाणक्या के सिलेबस, फी स्ट्रक्चर सहित अन्य सुविधाओं की जानकारी दी। कहा कि स्वामी विवेकानंद पुस्तकालय को प्रतियोगी परीक्षार्थियों के लिए सुसज्जित कराई जाएगी।

देवधारी प्रजापति, बीरेंद्र रजक, किशुन यादव, सुरेंद्र रजक, गुलाब दास, दिनेश यादव ने भी अपना विचार रखा। मौके पर शमशेर आलम, बीरेंद्र रजक, इंद्रदेव ठाकुर, रितेश गुप्ता, सुरेंद्र कुमार रजक, मेवालाल केशरी, संतोष निषाद, सोनू पंडित, प्रख्यात कुमार, दिनेश यादव, पिंटू ठाकुर, अमित सिंह, मनोज उपाध्याय, विक्रम कुमार, शम्भू माली सहित कई लोग मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular