Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeLatestइनर व्हील क्लब ऑफ गिरिडीह ने आयोजन किया "डिस्ट्रिक्ट आई एस ओ...

इनर व्हील क्लब ऑफ गिरिडीह ने आयोजन किया “डिस्ट्रिक्ट आई एस ओ मीट पृशा” का

इनर व्हील क्लब गिरिडीह द्वारा होटल गार्डन व्यू में आई एस ओ मीट ‘पृशा एक सुखद एहसास ‘ का आयोजन किया गया। इसमें बिहार और झारखंड के प्रत्येक शहर की लगभग 200 इनर व्हील सदस्याएँ सम्मिलित हुईं। कार्यक्रम की शुरुआत डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन पूनम ठाकुर, डिस्ट्रिक्ट के अन्य पदाधिकारियों और सभी क्लब आई एस ओ के द्वारा दीप प्रज्वलित करके की गई। सृष्टि राजेश और साक्षी राजेश ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया। इवेंट चेयरमैन शबाना रब्बानी ने सभी क्लबों से आई हुई सदस्याओं का औपचारिक स्वागत किया। कार्यक्रम की कन्वीनर डिस्ट्रिक्ट आईएसओ रश्मि गुप्ता ने सभी गणमान्य अतिथियों को क्लब की ओर से अंगवस्त्र भेंट देकर सम्मामित किया ।

2022 -23 की अंतर्रराष्ट्रीय इनर वहील एडिटर पास्ट एसोसिएशन प्रेसिडेंट प्रभा रधुनन्दन ने यूनीक एम्बेसडर ऑफ फ्रेंडशिप, सर्विस एंड ब्रांडिंग की जानकारी दी। उसके बाद डॉक्टर मधुश्री सेन सान्याल, प्रभा रघुनन्दन और मौसुमी सरकार ने फागुन पर एक रबीन्द्र संगीत और रश्मि गुप्ता, उमा गुप्ता, चंचल भदानी और डॉक्टर पायल वर्मा ने होली पर खोरठा लोकगीत प्रस्तुत किया।

इसके बाद विभिन्न क्लबों की सदस्याओं के बीच होली और फागुन सम्बन्धित लोकगीत प्रतियोगिता हुई। विभिन्न क्लबों की सदस्याओं के बीच इनर व्हील विज्ञापन की प्रतियोगिता हुई जिसमे सदस्याएँ एक-एक करके मंच पर आईं और इनर व्हील की ब्रांडिंग के लिए स्लोगन और कविताएं बोली। इनर व्हील क्लब गिरिडीह की पास्ट प्रेसिडेंट चंचल भदानी, स्मृति गुप्ता, रुचि तर्वे और दीक्षा बैशखियार ने नारी शक्ति पर एक खुबसुरत नृत्य प्रस्तुत किया। उसके बाद क्लब आई एस ओ के बीच ‘पहचान कौन-प्रतिभाशाली नारी’ प्रतियोगिता करवाई गई। इस प्रतियोगिता में सभी क्लब आई एस ओ ने प्रसिद्ध महिलाओं का भेष धारण कर उनकी एक्टिंग की।

डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन पूनम ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि गिरिडीह इनर व्हील क्लब ने बहुत ही अच्छे तरीके से इस कार्यक्रम का आयोजन किया है।अंत मे बेस्ट ड्रेस्ड क्लब की प्रतियोगिता करवाई गई। डिस्ट्रिक्ट की ओर से डिस्ट्रिक्ट वाईस चेयरमैन डॉक्टर रीता झा ने धन्यवाद ज्ञापन किया तथा क्लब की ओर से क्लब की वाईस प्रेसिडेंट रेखा तर्वे ने धन्यवाद ज्ञापन किया। अंत में सभी प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रथम द्वितीय और तृतीय पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। सारे जहाँ से अच्छा इनर व्हील क्लब हमारा गीत से कार्यक्रम का समापन हुआ। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में इनर व्हील क्लब गिरिडीह की सभी सदस्याओं का पूर्ण सहयोग रहा।

RELATED ARTICLES

Most Popular