Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeNewsशैक्षणिक हब बनाने में स्वामी विवेकानंद पुस्तकालय निभाएगा अहम भूमिका: संजय वर्णवाल

शैक्षणिक हब बनाने में स्वामी विवेकानंद पुस्तकालय निभाएगा अहम भूमिका: संजय वर्णवाल

बरही: स्वामी विवेकानंद पुस्तकालय ट्रस्ट की ओर से स्वामी विवेकानंद पुस्तकालय बरही में वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. डॉ. संजय वर्णवाल एवं संचालन सचिव कृष्णा प्रजापति ने किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रपति पुरस्कृत सेवानिवृत शिक्षक सह उपाध्यक्ष ईशो सिंह, डॉ. संगीता चौधरी, महेंद्र प्रसाद दुबे, कोषाध्यक्ष अमित केशरी, समाजसेवी रमेश ठाकुर मौजूद रहे।

उपस्थित सदस्यों एवं पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से केक काटकर वार्षिकोत्सव का आगाज किया। इसके पहले सभी पदाधिकारियों एवं अन्य सभी सदस्यों को बुके देकर स्वागत किया गया।

स्वामी विवेकानंद पुस्तकालय ट्रस्ट ने मनाया पहली वर्षगांठ

वार्षिकोत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. डॉ. संजय वर्णवाल ने कहा कि स्वामी विवेकानंद पुस्तकालय शिक्षा के विकास में अहम भूमिका निभाएगा। शैक्षणिक हब बनाने में पुस्तकालय के द्वारा अन्य कार्य कराया जाएगा।

ईशो सिंह ने कहा कि बुद्धिजीवी मंच का सपना अब पुस्तकालय के विकास के तौर पर पूरा हो रहा है। डॉ. संगीता चौधरी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद पुस्तकालय के माध्यम से बच्चों को पुस्तकालय के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जाएगा।

कार्यक्रम को डॉ. सुनील दत्ता, दिनेश्वर यादव, संजय दूबे, गोपाल पंडित, देवधारी प्रजापति, राजेन्द्र रुख़रीयार, गुलाब दास, केदार राणा आदि ने भी पुस्तकालय के विकास को लेकर सुझाव दिए।

मौके पर उपाध्यक्ष महेंद्र दुबे, रमेश ठाकुर, अमित केशरी, मथुरा प्रसाद, रितेश गुप्ता, गोपाल पंडित, आलोक वर्णवाल, मनोज घोष, केदार राणा, राज आर्यन उर्फ छोटी, मो. अजहरुद्दीन, सोएब अख्तर, राजेन्द्र रुख़रीयार, राजकुमार केशरी, गुरुदेव गुप्ता, राजेश केशरी, देवधारी प्रजापति, बीरेंद्र कुमार, सोनू पंडित, प्राख्यात कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष संजय बरनवाल, उपाध्यक्ष डॉ. संगीता चौधरी, ईश्वर सिंह, महेंद्र दुबे, महासचिव कृष्णा प्रजापति, कोषाध्यक्ष अमित कुमार केसरी, रमेश ठाकुर, राजेंद्र प्रसाद, संजय दुबे, सुनील कुमार दत्ता, रितेश कुमार गुप्ता, आलोक कुमार वर्णवाल, राजेंद्र प्रसाद केसरी, देवधारी प्रजापति, अयोध्या कुमार, दिनेशवर यादव, मथुरा प्रसाद, गुलाब कुमार दास, केदार राणा, शोएब अख्तर, राजेंद्र प्रसाद आर्य, गुरुदेव गुप्ता, साधु शरण दास, वीरेंद्र कुमार, अजरुदीन, राजेश प्रसाद केसरी, राजकुमार प्रसाद केसरी, अनुज प्रजापति, कार्यालय प्रभारी राज आर्यन उर्फ छोटी, सह कार्यालय प्रभारी प्रख्यात उर्फ सेतु, केयरटेकर शंभू माली उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular