Sunday, July 13, 2025
HomeBreaking Newsगिरिडीह महिला थाना और नगर थाना को महिला समूह प्रतिनिधि मंडल ने...

गिरिडीह महिला थाना और नगर थाना को महिला समूह प्रतिनिधि मंडल ने दिया आवश्यक सामग्री

शनिवार को गिरिडीह महिला थाना और नगर थाना को माइक्रो फाइनेंस महिला समूह के प्रतिनिधि मंडल द्वारा बैटरी इन्वर्टर, गोदरेज अलमीरा, पानी का फिल्टर भेंट स्वरूप दिया गया।

महिला थाना प्रभारी और नगर थाना प्रभारी ने माइक्रो फाइनेंस महिला समूह के अधिकारियों को धन्यवाद दिया। उन्होंने संयुक्त रूप से कहा कि दिए गए सभी उपकरण अति महत्वपूर्ण और उपयोगी है जिसकी सख्त आवश्यकता थी दोनों ही थाने को। इस नेक कार्य के लिए माइक्रो फाइनेंस महिला समूह धन्यवाद के पात्र हैं।

प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से केन्द्रीय एक्सेस गर्वमेंट लिमिटेड क्षेत्रीय प्रबंधक मंटू यादव, गिरिडीह शाखा प्रबंधक महानंद महतो, बीएसटी डिपार्टमेंट अनिल कुमार, कन्हैया कुमार, कैलाश कुमार, प्रदीप कुमार और शिवम कुमार मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular