Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeNewsकरियातपुर के पूर्व मुखिया डब्लू एच रिजवी का निधन, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने...

करियातपुर के पूर्व मुखिया डब्लू एच रिजवी का निधन, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने जताया शोक

बरही: करियातपुर पंचायत के पूर्व मुखिया डब्ल्यू एच रिजवी का आकस्मिक निधन शनिवार को हो गया। उनके निधन का समाचार जैसे ही बरही एवं उसके आसपास के क्षेत्रों में फैला। सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं राजनेताओं का हुजूम उनके अंतिम दर्शन के लिए उमड़ पड़ा।

ज्ञात हो कि श्री रिजवी एक सच्चे ईमानदार एवं सभी जाति समाज को साथ लेकर चलने वाले व्यक्तित्व के रूप में जाने जाते थे। वे 1971 से 2009 तक करियातपुर पंचायत की मुखिया बनकर जनता का सेवा करते रहे। उनके मृदुल भाषा एवं गरीब दलित पिछड़े जातियों के हिमायती के रूप में उनकी एक अलग पहचान रही थी।

सूचना पाकर बरही पूर्वी जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि मोहम्मद कयूम उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे। उन्होंने श्री रिजवी को एक सर्वधर्म समभाव के व्यक्तित्व के रूप में प्रस्तुत करते हुए उनके निधन को समाज के लिए अपनी अपूरणीय क्षति बताया। मौके पर गायुर अली, विनोद कुमार दास, अब्बिद अली, साजिद अली, मस्जिद अली, मो0 सलामत, मो0 जलील अंसारी समसूदीन अंसारी, अरूण जायसवाल, टिंकू केसरी, अजय कुमार, दिनेश दास, रामकुमार दास, सोनुकुमार आदि लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular