Friday, February 6, 2026
HomeBreaking Newsगिरिडीह की उपनगरी पचंबा के आसपास शिवालयों में शिवरात्रि की तैयारी जोर...

गिरिडीह की उपनगरी पचंबा के आसपास शिवालयों में शिवरात्रि की तैयारी जोर पर

महाशिवरात्री की तैयारी पूरे जोर शोर से चल रही है। गिरिडीह के अलावे उपनगरी पचंबा के नर्वदाधम, कोदैयाका पहाड़ी मंदिर प्रतापपुर के पूर्णिया धाम, मगहिया टोला के सार्वजनिक शिव मंदिर में शिव पार्वती विवाह की तैयारी अंतिम चरण में चल रही है। शिव बारात की तैयारी, भंडारा की तैयारी तो कही भजन संध्या की तैयारी जोर शोर से की जा रही है।

महाशिवरात्री की पूर्व संध्या पर भक्तों और श्रद्धालुओं द्वारा पूजा अर्चना की जा रही है। पुजन अर्चन में महिलाएं और कन्याओं की संख्या अधिक देखी जा रही है।

हरेक शिव पार्वती विवाह को कोविड_19 गाइडलाइन का पालन करते हुए मनाने का आदेश स्थानीय प्रशासन ने जारी कर रखा है। स्थानीय प्रशासन के निर्देशानुसार शिव बारात को ज्यादा भीड़भाड़ और शोरगुल से बचते हुए निकालना है।

पचम्बा नर्वदा धाम के मुख्य पुरोहित पुरषोत्तम पांडेय का कहना है कि नर्वदा धाम की स्थापना आज से लगभग डेढ़ सौ साल पूर्व मोहन कुमार बगेड़िया के पूर्वजों ने किया था। आज नर्वदा धाम का स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं ने योगदान देकर सर्वांगीण विकास किया। नरवदा धाम में द्वारिका साहू, छेदीलाल केडिया, बबलू साव, अमित शर्मा सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular