Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeNewsसहारा इंडिया के कर्मचारियों ने पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा को...

सहारा इंडिया के कर्मचारियों ने पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा को सौंपा ज्ञापन

सहारा के सम्मानित निवेशकर्ता व कार्यकर्ताओं का सेबी के विरुद्ध राष्ट्रव्यापी आंदोलन को लेकर पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा से हजारीबाग में मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा है। इस दौरान रीजनल प्रमुख ने सेबी एवं सहारा इंडिया प्रकरण को लेकर यशवंत सिन्हा विस्तार रूप से जानकारी दी एवं ₹24000 करोड़ वापस कराने हेतू समस्त आकड़े को बखूबी प्रस्तुत कर समाधान कराने की मांग की।

मौके पर हजारीबाग के रीजनल प्रमुख, रीजनल एडवाजरी मनोज सिन्हा, हजारीबाग के सेक्टर प्रमुख रंजीत कुमार सिंह, बड़कागाँव फ्रैंचाइजी मैनेजर अजय पोद्दार, झुमरा फ्रैंचाइजी मैनेजर राम नरेश कुशवाहा, चतरा के सेक्टर प्रमुख रामसेवक प्रसाद, डेमोटेण्ड फ्रैंचाइजी मैनेजर अनूप कुमार, इटखोरी फ्रैंचाइजी मैनेजर अनिल कुमार शर्मा, सिमरिया फ्रेंचाइजी मैनेजर नंदकिशोर साहू, विष्णुगढ़ फ्रैंचाइजी मैनेजर अजय कुमार वर्णवाल एवं श्याम लाल यादव उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular