Saturday, January 17, 2026
HomeBreaking Newsआजसू पार्टी की प्रखंड स्तरीय बैठक आज

आजसू पार्टी की प्रखंड स्तरीय बैठक आज

बड़कागांव: आजसू पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व आगामी 7 मार्च को रांची चले कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर बड़कागांव प्रखंड आजसू कमेटी की बैठक आज 28 फरवरी दिन सोमवार को 11:00 बजे आजसू पार्टी के प्रखंड कार्यालय में रखी गई है।

बैठक में आगामी 7 मार्च को होने वाले कार्यक्रम खतियान के वास्ते संघर्ष के रास्ते, झारखंडयों की पहचान 1932 का खतियान, हमारी भाषा हमारी पहचान सहित अन्य मांगों को लेकर 7 मार्च को विधानसभा घेराव की तैयारी को लेकर बैठक किया जाएगा।

बैठक में बड़कागांव प्रखंड के आजसू पार्टी के सभी अनुषंगी इकाई को समय पर आने की अपील की गई है। उक्त आशय की जानकारी वरिष्ठ आजसू नेता कामेश्वर महतो ने दी।

RELATED ARTICLES

Most Popular