Wednesday, September 16, 2026
HomeBreaking Newsझारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी...

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी का बड़ा बाजार चौक के युवाओं ने किया स्वागत!

हजारीबाग: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी के हजारीबाग आगमन पर बड़ा बाजार चौक के युवाओं के द्वारा शॉल एवं फूलों का गुलदस्ता देकर उनका स्वागत व अभिनंदन किया गया। युवाओं में विशाल खंडेलवाल, रितेश खंडेलवाल, अतिशय जैन एवं कई बड़ा बाजार चौक के युवा साथी मौजूद थे।

मौके पर विशाल खंडेलवाल ने कहा कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी का शनिवार को कोनार पुल के समीप बड़ा बाजार चौक के युवाओं के द्वारा स्वागत व अभिनंदन किया गया उन्होंने बताया कि बाबूलाल मरांडी बरही में हुए रुपेश पांडे के परिजनों से मुलाकात करने जा रहे थे इसी क्रम में उनका स्वागत व अभिनंदन किया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular