Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeNewsश्री शिव प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ सह श्री हनुमंत द्वितीय वार्षिक महोत्सव में...

श्री शिव प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ सह श्री हनुमंत द्वितीय वार्षिक महोत्सव में उमड़े श्रद्धालु

चौपारण: प्रखंड मुख्यालय से दो किमी दूर ईटखोरी रोड के बिगहा बाजार राजागढ़ प्रांगण में नौ दिवसीय श्री शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ सह श्री हनुमंत द्वितीय वार्षिक महोत्सव मंगलवार को भव्य कलश शोभा यात्रा के साथ प्रारंभ हो गया। शोभा यात्रा में 1501 कलश यज्ञ मंडप से मुख्य पुजारी कुमार राहुल-रंजीता वर्मा, प्रेम चंद्रवंशी-डॉली देवी, विनोद सिंह-मंजू देवी तथा प्रकाश साव-बहुरानी देवी के माथे पर महंत फलाहारी बाबा, ध्वजाधारी धाम के तुफानी बाबा, पूर्व विधायक मनोज यादव, समाजसेवी हरिश्चंद्र सिंह, स्वामी जी, काशी के डॉ चक्रपाणि महाराज आदि ने कलश रखकर विदा किया।

WhatsApp Image 2022 02 08 at 6.46.28 PM

इसके पूर्व राजागढ पर झंडोत्तोलन और घंटे की पूजा की गई। विभिन्न गांवो के भ्रमण करते हुए ताजपुर छठ तालाब से धार्मिक मंत्रोच्चार के साथ पवित्र कलश में भर कर यज्ञ मंडप में कलश स्थापना के साथ महायज्ञ प्रारंभ हो गया। 16 फरवरी तक आयोजित महायज्ञ में हनुमत सेवा संस्थान के महंत फलाहारी बाबा के देख रेख में होगी। महायज्ञ में बडी संख्या में आचार्य, धर्माचार्यों के साथ इस्कॉन तथा भक्ति वेदांता गुरूकुल के निदेशक परम पूज्य केशवानंदजी दास का आगमन हुआ।

कलशयात्रा में आकर्षण का केंद्र ईस्कान से आये श्रद्धालु रहे जिन्होंने हरे रामा, हरे कृष्णा की धुन पर भक्ति गीतों की प्रस्तुति कर भीड़ को झुमने को विवश कर दिया। वहीं शिव पार्वती, राम, लक्ष्मण, हनुमान तथा भारत माता की वेशभूषा में कलाकारों ने मन मोह लिया।

थोड़ी देर के लिए पूरा चौपारण ठहर गया। जगह-जगह कलशयात्रा का स्वागत किया गया। छठ तालाब पर मुखिया बिनोद सिंह, हेमंत, सोनू आदि की टीम तथा चतरा रोड में बिनोद, मोहन आदि की टीम ने सेवा सत्कार किया। ऐतिहासिक आयोजन में भक्ति रस में गोता लगाने श्रद्धालु जुटे रहे।

कलश शोभायात्रा में सिमरिया विधायक किशुन दास, पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव, सांसद प्रतिनिधि अर्जुन साव, राजेन्द्र चंद्रवंशी, समाजसेवी भुनेश्वर यादव, हरिश्चंद्र सिंह, मुखिया संघ अध्यक्ष राजदेव यादव, जिप सदस्य रामस्वरूप पासवान, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश सहाय, कांग्रेस प्रखण्ड अध्यक्ष विकास यादव, मुखिया विनोद सिंह, शौकत खान, पप्पू रजक, मुखिया प्रतिनिधि बीरेंद्र रजक, अरविंद सिन्हा, छोटू चंद्रवंशी, कांग्रेस नेता अभिमन्यु भगत, मनोज सिंह,अशोक सिंह, उमेश सिंह, कांग्रेस महामंत्री रामफल सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश सिन्हा, सुरेश साव, महामंत्री आशीष सिंह, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष आशीष गुप्ता, रंजन सिंह, भाजपा नेता राजकुमार यादव, राकेश रंजन, जनमेजय सिंह, प्रभात सिंह, रामचन्द्र सिंह, संजय सिंह, कांग्रेस नेता सोनू दास, रेवाली पासवान, श्री हनुमंत सेवा संस्थान के यज्ञ सदस्य आनंद चंद्रवंशी, संजय सिंह, रामचंद्र सिंह, सिवेश सिंह, मनीष सिन्हा, अभिषेक सिंह, अरूण कुमार, बलराम यादव समेत हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular