Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeNewsअहिंसा मानवता के लिए सबसे बड़ी ताकत है: सुनील साहू

अहिंसा मानवता के लिए सबसे बड़ी ताकत है: सुनील साहू

बरही प्रखंड कांग्रेस कार्यालय बरही में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 74 वी पुण्यतिथि पर अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सच्चे समर्पित सिपाहियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर सच्ची श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुनील साहू व संचालन प्रखंड कांग्रेस कार्यालय प्रभारी नरेश सिंह ने की। मौके पर कांग्रेस के सच्चे समर्पित सिपाहियों को संबोधित करते हुए ओबीसी कांग्रेस अध्यक्ष सुनील साहू ने कहा- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के लिए सच्ची श्रद्धांजलि उनके बताए मार्ग को अपनाकर ही दिया जा सकता है जिसमें विश्व शांति का पाठ और लोक कल्याण का मंत्र भी छिपा है।

इसलिए गांधी जी कहते थे। खुद वो बदलाव बनिए जो आप दुनिया में देखना चाहते हैं। मौके पर मुख्य रूप से ओबीसी कांग्रेस अध्यक्ष सुनील साहू कांग्रेस कार्यालय प्रभारी नरेश सिंह वरिष्ठ कांग्रेस नेता तोखन रविदास विधायक प्रतिनिधि ऊर्जा विभाग सुनील चंद्रवंशी युवा कांग्रेस नेता सतीश निषाद, मनोज साहू, प्रमोद कुमार साहू, टिंकू मालाकार, जितेंद्र ठाकुर, अजीम अंसारी, मोहम्मद मुस्तकीम, अंसारी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular