Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeNewsबिजली समस्या को लेकर भाजपा का 30 जनवरी की शाम मशाल जुलूस...

बिजली समस्या को लेकर भाजपा का 30 जनवरी की शाम मशाल जुलूस और 31 जनवरी को बड़कागांव बंद का आह्वान

भारतीय जनता पार्टी बड़कागांव दोनों मण्डल की संयुक्त बैठक गुरूचट्टी कुशवाहा धर्मशाला के प्रांगण में पुर्वी उरीमारी मंडल अध्यक्ष खेमलाल महतो की अध्यक्षता व महामंत्री सुमन गिरि के संचालन में किया गया। बैठक में हेमन्त सोरेन की सरकार द्वारा झारखंड प्रदेश की बिजली की स्थिति चरमराई हुई है। जनहित में इस समस्या के खिलाफ भाजपा द्वारा कार्यक्रम तय किया गया है।

जिसमें 30 जनवरी संध्या 5 बजे मशाल जुलूस कुशवाहा धर्मशाला (गुरुचट्टी) से प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण व 31 जनवरी को बड़कागांव प्रखंड बंदी किया जाएगा। 2 फरवरी को रांची स्थित विद्युत सचिव के कार्यालय का घेराव कार्यक्रम तय किया गया। उक्त जनहित कार्यक्रम में बड़कागांव वासियों से सहयोग की अपील की गई। कार्यक्रम में पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, राजेश कुमार गुप्ता, डॉ बालेश्वर महतो, दामोदर सिंह,अशोक कुमार सहित सैकड़ों भाजपाई शामिल थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular