Saturday, January 17, 2026
HomeBreaking Newsआर्यकर्ण निधि प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा नयाटांड पंचायत में जरूरतमंद लोगों के...

आर्यकर्ण निधि प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा नयाटांड पंचायत में जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण

बड़कागांव प्रखंड के नयाटांड पंचायत में आर्यकर्ण निधि प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा शुक्रवार को गरीब वृद्ध, विकलांग व जरुरतमंद लोगों को ठंड से बचाव के लिए कम्बलों का वितरण किया। इस दौरान कंपनी ने नयाटांड पंचायत भवन में चिन्हित कर लोगों को कम्बल वितरण किया।

नयाटांड पंचायत के लोग के बीच 100 कम्बल वितरण करने पर लोगों ने कंबल वितरण कार्यक्रम के लिए आर्यकर्ण निधि को धन्यवाद दिया। आर्यकर्ण निधि प्राइवेट लिमिटेड के सीएमडी रंजीत कुमार के द्वारा लगातार प्रखंड भर गांवों में वैसे वृद्ध, विकलांग व जरुरतमंद लोगों के लिए कंपनी निरंतर कंबल का वितरण करते आ रही है। अब तक कंपनी ने प्रखंड के विभिन्न गांव में लगभग 3000 कंबल का वितरण कर चुका है। उनलोगों को चिन्हित कर कम्बल का वितरण किया जा रहा है। मौके पर सीएमडी रंजीत कुमार, संयोजक सरोज सोनी, विनोद सिन्हा, पवन कुमार, विनोद सिन्हा, खुशबू देवी, मुंद्रिका सिंह, हेमलाल कुमार महतो, करुणा देवी, आदि लोग मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular