Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeNewsप्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के जन्म दिवस पर मरीजों के बीच फल,...

प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के जन्म दिवस पर मरीजों के बीच फल, मिठाई व मास्क का वितरण

झारखण्ड के विकास के लिए प्रयत्नशील रहे हैं पूर्व प्रथम सीएम बाबूलाल मरांडी: रमेश ठाकुर

Barhi, 11/01/2022: भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल के नेता और झारखंड के पहले मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी का 63वां जन्मदिन पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की ओर से जन्मदिन मनाया गया। धनबाद रोड भगवती मंदिर के समीप आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष नागेश्वर रजक एवं संचालन प्रखंड उपाध्यक्ष नवल किशोर सिंह ने किया।

सभी ने केक काटकर पूर्व प्रथम सीएम बाबूलाल मरांडी की दीर्घायु होने की कामना की। उसके बाद सेवा ही धर्म के तर्ज पर अनुमंडलीय अस्प्ताल के मरीजों के बीच फल मिठाई व मास्क का वितरण किया गया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर ने कहा कि झारखण्ड राज्य को अलग कराने में बाबूलाल मरांडी का काफी योगदान रहा है। राज्य के सर्वांगीण विकास में बाबूलाल मरांडी हमेशा से ही समर्पित रहे हैं।

मौके पर मुख्य रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर, भाजयुमो जिला मंत्री अजय दुबे, भाजपा युवा नेता रितेश गुप्ता, ब्रजेश ठाकुर, विपिन सिन्हा, इंद्रदेव ठाकुर, सूर्यकांत राही, चंदर यादव, राजेश यादव, मनोज उपाध्याय, शिवा निषाद, पिंटू यादव, सचिन यादव, निरंजन रविदास, परमेश्वर रविदास ,मनोज कुमार राणा सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular