Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeLatestवर्ष 2022 में खूब बजेगी शहनाई, 74 दिन होंगे शादी-विवाह

वर्ष 2022 में खूब बजेगी शहनाई, 74 दिन होंगे शादी-विवाह

टाटीझरिया। कोरोना महामारी की स्थिति सामान्य रहा तो वर्ष 2022 में खूब बैंड बाजे बजेंगे। नए साल में विवाह की शुभ तिथियों की भरमार है। ये तिथियां 15 जनवरी से शुरू हो जाएंगी। वर्ष भर में 74 दिन विवाह के शुभ लग्न हैं। झरपो निवासी पंडित कौलेश्वर मिश्रा ने बताया कि दाे साल से काेराेना संक्रमण के चलते लाेगाें की साेच बदली है। अब लाेग चकाचाैंध से दूर हाेकर सादगीपूर्वक विवाह संपन्न करवाने लगे हैं। वर्ष 2022 में करीब पूरे साल शादियाें के जमकर शुभ मुहूर्त है।

वर्ष 2022 नए साल में किस माह कितने विवाह मुहूर्त

जनवरी : साल के शुभारंभ में ही 15, 20, 21, 22, 23, 24, 25, 27, 28, 29, 30 व 31 तारीख काे विवाह करना शुभ रहेगा।

फरवरी: 4, 5, 6, 9, 10, 11, 12, 16,17, 18, 19 को लग्न है।

अप्रैल: 17, 18, 19, 20, 21, 22, 23, 27

मई: 2, 9,10, 11,12, 13, 18, 19, 20, 21, 26, 31 तारीख काे शुभ मुहूर्त रहेंगे।

जून: इस माह शादी के लिए 6,7, 8, 10, 11, 12, 14, 15, 16, 17, 21 तारीख खास रहने वाली है।

जुलाई: 2, 3, 4, 6, 7, 8, 9,10 काे शुभ मुहूर्त रहेगा।

इसके बाद देव साे जाएंगे, जिससे शुभ कार्य वर्जित हाे जाएंगे।

नवंबर: सर्दियाें की शुरुआत में यानी देवउठनी एकादशी के बाद नवंबर में 25, 26, 27 तारीख काे शादी के शुभ मुहूर्त है।

दिसंबर: साल के अंतिम महीने में 2, 3, 4, 7, 8, 13, 14, 15 व 16 तारीख काे विवाह मुहूर्त रहेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular