Saturday, January 17, 2026
HomeNewsझारखंड पेंशनर कल्याण समाज सह बुद्धिजीवी मंच की बैठक में वार्षिक कार्यक्रम...

झारखंड पेंशनर कल्याण समाज सह बुद्धिजीवी मंच की बैठक में वार्षिक कार्यक्रम पर चर्चा

बरही: झारखंड पेंशनर कल्याण समाज सह बुद्धिजीवी मंच अनुमंडल इकाई की बैठक प्रखंड परिसर स्थित पेंशनर कार्यालय बरही में हुई। बैठक की अध्यक्षता मंच के अध्यक्ष ईशो सिंह एवं संचालन मंच के सचिव महेंद्र प्रसाद दुबे ने किया। इस बैठक में झारखंड पेंशनर कल्याण समाज एवं बुद्धिजीवी मंच के माध्यम से पिछले एक वर्ष में किए गए सामाजिक कार्यों की समीक्षा किया गया एवं आने वाला नव वर्ष 2022 के लिए वर्षिक कार्य योजना पर विचार विमर्श किया गया।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 6 जनवरी 2022 को वार्षिक कार्यक्रम के साथ-साथ वनभोज कार्यक्रम के अलावे सदस्यता ग्रहण समारोह का भी आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में 2022 के लिए वार्षिक कार्य योजना पर विचार विमर्श करते हुए वार्षिक कैलेंडर को अंतिम रूप दिया जाएगा। बैठक में सचिव महेंद्र प्रसाद दुबे के द्वारा बताया गया कि वर्ष 2016 कि पहले सेवानिवृत्त हुए पेंशनरों को पुनरीक्षित पेंशनमान नहीं मिल रहा है। जिसके कारण पेंशनरों को आर्थिक क्षति का सामना करना पड़ रहा है झारखंड एवं बिहार सरकार की इस उदासीनता को देखते हुए उपस्थित पेंशनरों ने क्षोभ प्रकट किया।

बैठक में ईशो सिंह, महेंद्र दुबे, रामचंद्र पांडेय, कामता सिंह, अनमोल राणा, महावीर ठाकुर, नकुलदेव राणा, बसंत नारायण सिंह, जानकी ठाकुर, लोकनाथ प्रसाद आदि पेंशनर मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular