Saturday, January 17, 2026
HomeNewsचुरचू: लोथरवा में कार्यकर्ताओ का मिलन समारोह का आयोजन

चुरचू: लोथरवा में कार्यकर्ताओ का मिलन समारोह का आयोजन

चुरचू प्रखंड के जरबा पंचायत के लोथरवा में कार्यकर्ताओं का मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसके मुख्यातिथि जिला परिषद सदस्य अग्नेशिया सांडी पूर्ति थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रमेश सोरेन, कृष्णा मांझी व संचालन रविंद्र महतो ने किया।

मौके पर जनप्रतिनिधि व समाजसेवियों ने बारहगाव सहित चुरचू प्रखंड के चहुमुखी विकास के लिए संकल्प लिये। जीप सदस्य अग्नेशिया सांडी पूर्ति ने कहा कि बारह गांव सहित चुरचू प्रखंड के चहुमुखी विकास के लिए सबकी सहभागिता अनिवार्य है। उन्होंने अभी कार्यकर्त्ताओ को अगामी नव वर्ष 2022 की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर भावी जिला परिषद पद के उम्मीदवार आनन्द सोरेन, जरबा मुखिया लक्ष्मी देवी, इंद्रा मुखिया दशरथ महतो, चरही मुखिया महादेव सोरेन, जरबा पूर्व मुखिया रामदुलार साव, समाजसेवी रमेश सोरेन, कृष्णा मांझी, झारखंड आदिवासी दलित मंच के संयोजक महालाल हांसदा, अशोक महतो, राजू महतो, सुरेश महतो, नारायण राम, अरुण महतो, अर्जुन सिंह, बालकुमार महतो, झारखंड आंदोलनकारी दशरथ महतो, कामाख्या भगत, मदन किस्कू, किशुन महतो, दिलीप टुडू, प्रकाश टुडू, बिशून मुर्मू, शिवा हेम्ब्रोम सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular