Friday, March 27, 2026
HomeNewsबढ़ती ठंड को देखते हुए बड़कागांव मुख्य चौक पर अलाव की व्यवस्था

बढ़ती ठंड को देखते हुए बड़कागांव मुख्य चौक पर अलाव की व्यवस्था

अमित मालाकार: इन दिनों प्रखंड में कड़ाके की ठंड पड़ रही है जिसके कारण चौक चौराहे पर आवागमन कर रहे राहगीरों लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कड़ाके की ठंड लोगों की परेशानी को देखते हुए अंचलाधिकारी प्रभात भूषण सिंह के निर्देश पर चौक-चौराहे पर बीते देर शाम रविवार से अलाव की व्यवस्था कराई जा रही है।

अंचल के सहायक कर्मी परमेश्वर महतो ने बड़का गांव मुख्य चौक, दैनिक बाजार बड़कागांव एवं बड़कागांव स्वास्थ्य केंद्र में व्यवस्था कराई है। इस बाबत अंचलाधिकारी प्रभात भूषण सिंह ने बताया कि जब तक ठंड रहेगी तब तक निर्धारित चयनित स्थानों पर अलाव की व्यवस्था निरंतर जारी रहेगा। बताते चलें कि बड़कागांव में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है न्यूनतम 5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गई है आगामी कुछ दिनों में तापमान और नीचे गिरने की संभावनाएं नजर आ रही हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular