Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeLatestबिरहोरों के साथ जन्मदिन मनाने से दिल को मिलती है तसल्ली: अभिषेक...

बिरहोरों के साथ जन्मदिन मनाने से दिल को मिलती है तसल्ली: अभिषेक सिंह

कान्हाचट्टी: जब गरीबो के साथ अपनी निजी खुशियाँ बांटी जाती है तो मन को अगाध शांति और तसल्ली मिलती है। ऊक्त बाते सोमवार को पत्रकार अभिषेक सिंह ने अपने जन्मदिन पर बिरहोरों के संग जन्म दिन मनाने के दौरान कही। आम तौर पर अपना जन्मदिन तो लोग अपने हित परिवार के साथ मिल कर मनाते हैं और खुशी को अपने परिवार संग बांटते है, लेकिन पत्रकार अभिषेक एक मिशाल के रूप में अपना जन्म दिन बिरहोरों के साथ मनाकर अपनी खुशी का इजहार बिरहोर के बच्चो संग मनाया।

बताते चले कि अभिषेक पिछले वर्ष भी बिरहोर परिवारों के संग जन्मदिन की खुशियाँ बांटी थी और बिरहोर परिवारों के साथ अपने दोस्तों के साथ बिरहोर कालोनी में ही खाना खा कर खुशियां मनाया था। पुनः इस वर्ष भी बिरहोर कॉलोनी पहुंच कर बिरहोर बच्चो के बीच केक काटा और अपने जन्म दिन पर बिरहोरों को केक खिलाकर और बिस्किट,टॉफी और मिठाईयां बांट कर खुशी मनाया।

अभिषेक ने कहा कि बिरहोर परिजनों के साथ बैठकर और इनके साथ खुशियां शेयर करने का आनंद ही अलग है। वही भाजपा मंडल अध्यक्ष सतीश सिंह ने कहा कि बिरहोर परिवार झारखण्ड के सबसे आदिम जनजातियों में शामिल है। इनके साथ जन्मदिन या अन्य खुशियां मनाने से इन्हें भी आनंद की अनुभूति होती है। अभिषेक के साथ इनके दर्जनों दोस्त भी कार्यक्रम में शामिल हुए। मौके अभिषेक को इनके पत्रकार मित्रो और समाज सेवियों ने जन्म दिन की बधाई दिए। बधाई देने वालो में पत्रकार प्रमोद कुमार सिंह,बी के मिश्रा,दीलप सिंह,सीताराम यादव,नरेश खरवार,नीरज सिंह,ओम प्रकाश शर्मा,भाजपा मंडल अध्यक्ष सतीश सिंह,कमांडो रजक,सन्तोष कुमार,अवधेश उर्फ गुज्जुन, चंदन केशरी सहित अन्य लोगो का नाम शामिल है।

RELATED ARTICLES

Most Popular