Friday, February 20, 2026
HomeNewsविष्णुगढ़ के चेडरा पैक्स में धान अधिप्राप्ति केन्द्र का उद्घाटन

विष्णुगढ़ के चेडरा पैक्स में धान अधिप्राप्ति केन्द्र का उद्घाटन

विष्णुगढ़ के चेडरा पैक्स में बुधवार को धान अधिप्राप्ति केन्द्र का उद्घाटन किया गया। मुख्य अतिथि झामुमो जिलाध्यक्ष शंभुलाल यादव ने नारियल फोड़कर एवं फीता काटकर इसकी शुरूआत की। इस मौके पर बनासो के किसान अर्जुन यादव समेत कई किसानों के धान की सरकारी दर पर खरीदगी की गई।

झामुमो जिलाध्यक्ष ने बताया कि क्रय एजेंसी जेएसएफसी के माध्यम से धान का मूल्य 1940 रूपए तथा राज्य सरकार द्वारा बोनस 110 रूपए जोड़कर कुल 2050 रूपए क्विंटल की दर से किसानों से धान की खरीदी की जा रही है। किसान अब औने-पौने दामों पर बिचौलिओं को धान नहीं बेचकर पैक्स के माध्यम से धान की फसल बेचें।

इससे किसानों को अधिक लाभ होगा। पैक्स अध्यक्ष मो कमरूद्दीन खान ने भी किसानों को पैक्स में धान बेचने की अपील की। मौके पर चेडरा प्रधान अशोक कुमार, पूर्व अध्यक्ष शमशुल हक, राजू श्रीवास्तव, राणा इकबाल खान, सुनील अकेला, सुरेश राम, आफताब आलम, शाबिर शेख समेत कई लोग मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular