Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeNewsमाली से तीसरे समूह में 10 मजदूर कल लौटेंगे घर

माली से तीसरे समूह में 10 मजदूर कल लौटेंगे घर

विष्णुगढ़: अफ्रीकी देश माली मे फंसे 33 मजदूरों की क्रमवार वापसी के तीसरे समूह में 10 मजदूर मंगलवार को घर लौटेंगे। इसके पूर्व दो समूहों में क्रमशः छह तथा सात मजदूरों की वापसी हो चुकी है। मंगलवार को लौटने वाले मजदूरों में विष्णुगढ़ प्रखंड के उच्चाघाना निवासी सुकर महतो, नंदलाल महतो, संदीप महतो, तिलक महतो, सुनील महतो, महतोइया निवासी जीवाधन महतो, मड़मो निवासी त्रिलोकी महतो के अलावा गिरिडीह जिले के डुमरी प्रखंड के कसमाकुरा निवासी सहदेव महतो, सरिया प्रखंड के खुटा घटवाबांध निवासी गोपाल महतो तथा श्रीरामडीह के संतोष महतो शामिल हैं।

सभी मजदूर कल दोपहर 12.45 बजे एयर इंडिया की फ्लाइट से रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उतरेंगे। शेष अन्य 10 मजदूरों की वापसी 19 फरवरी को होने की संभावना है। बता दें कि हजारीबाग, गिरिडीह तथा बोकारो जिला के विभिन्न प्रखंडों के 33 मजदूर ट्रांसमिशन लाइन का काम करने माली गए थे। वे केएंडपी कंपनी में शिकासो से बमाको के बीच ट्रांसमिशन लाइन के इलेक्ट्रिफिकेशन काम में जुटे थे। आठ महीने काम की सैलरी मिलने के बाद आगे साढ़े तीन माह की सैलरी नहीं मिलने से मजदूर परेशानी में थे।

मजदूरों द्वारा सोशल मीडिया के जरिए उठाए गए आवाज से परेशानी को समझते हुए राज्य सरकार एवं भारत सरकार के संयुक्त प्रयासों से माली स्थित भारतीय दूतावास की मध्यस्थता में समझौता कराया गया। जिसमें कंपनी प्रबंधन एवं मजदूरों के प्रतिनिधि शामिल हुए। इस समझौते से मजदूरों को सैलरी भी मिली और सभी की वतन वापसी भी सुनिश्चित कराई गई।

RELATED ARTICLES

Most Popular