दारू। प्रखंड प्रमुख कुमारी श्वेता ने बुधवार को झुमरा एवं रामदेव खरीका में बढ़ती ठंड को देखते हुए गरीब, असहाय, वृद्ध व जरूरतमंद लोगों के बीच 30 कंबल का वितरण किया। साथ ही उन्होंने कहा कि इस माह मे ठंड काफ़ी बढ़ी है। इसे देखते हुए मैने झुमरा और खरिका मे लगभग तीस कंबल जरूरतमंदों के बीच वितरण की हूं। और अगले दिन दो गांव कवालु और गोपलो मे कंबल वितरण करूंगी। जनता ने मुझे सेवा करने का मौका दिया है। इसलिए मैं हमेशा हर संभव मदद के लिए तत्पर रहूंगी। कंबल वितरण जानकी देवी, बालेश्वरी देवी, रेखा देवी, आशा देवी, सीता देवी, दुलारी देवी, बेदिया देवी, सुमा देवी, धनवा देवी, टिंकू महतो, रामधनी महतो, बबीता देवी और अन्य लोगो के बीच किया गया। मौके पर रामदेव खरिका पंचायत के झुमरा गांव से वार्ड सदस्य प्रकाश राम , ललिता देवी एवं कई ग्रामीण मौजूद थे।
प्रमुख कुमारी श्वेता ने जरूरतमंदों के बीच किया कंबल वितरण
RELATED ARTICLES

