Friday, January 30, 2026
HomeIndiaऑल आदिवासी स्क्रेंबल स्टूडेंट्स यूनियन का अच्छा रहा 2022, क्षेत्र में सक्रिय:...

ऑल आदिवासी स्क्रेंबल स्टूडेंट्स यूनियन का अच्छा रहा 2022, क्षेत्र में सक्रिय: अरविन्द टुडू

हजारीबाग। ऑल आदिवासी स्क्रेंबल स्टूडेंट्स यूनियन (आससू) संगठन वर्ष 2022 में ग्रामीण एवं सुदूरवर्ती क्षेत्रों के गांव-गांव एवं टोला-टोला जाकर जल, जंगल, जमीन, शिक्षा, शराब मुक्त, डायन-बिसाही, सरकारी योजनाओं को लाभ लेने, स्वथ्य रहने हेतु जागरूक अभियान चलाया। जिससे झारखण्ड के हजारीबाग, रामगढ़, बोकारो तथा संथाल परगना एवं राज्य के अन्य जिलों में भी ऑल आदिवासी स्क्रेंबल स्टूडेंट्स यूनियन द्वारा जागरूक अभियान चलाया गया। जागरूक अभियान चलाकर ग्रामीण एवं सुदूरवर्ती क्षेत्रों के लोगों में भी जागरूक हेतु असर देखने को मिल रहा है। ऑल आदिवासी स्क्रेंबल स्टूडेंट्स यूनियन के सभी पदाधिकारियों वर्ष 2022 में संगठन हेतु सक्रियता से क्षेत्र में काम किए। जिससे ऑल आदिवासी स्क्रेंबल स्टूडेंट्स यूनियन के पदाधिकारियों का एक अलग पहचान ऑल आदिवासी स्क्रेंबल स्टूडेंट्स यूनियन के नाम से भी क्षेत्र में बना। वही केंद्रीय कमेटी से लेकर जिला कमेटी तथा प्रखण्ड कमेटियों ने केंद्रीय अध्यक्ष अरविन्द टुडू के दिशा-निर्देशों पर लोगों के बीच जागरूक अभियान चलाया। वही केंद्रीय अध्यक्ष अरविन्द टुडू ने वर्ष 2023 में जोरो से जल, जंगल, जमीन, शिक्षा, स्वस्थ्य, शराब मुक्त, डायन-बिसाही, सरकारी लाभ लेने हेतु अभियान चलाना तथा संगठन विस्तार का बात कहा।
RELATED ARTICLES

Most Popular